भाजपाई झूठे नारों से करते हैं गुमराह: अखिलेश
02-Jul-2023 06:57 PM 7315
लखनऊ 02 जुलाई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि भाजपाई झूठे नारों से गुमराह करते हैं। सबका साथ से सबका विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी जातियों की गणना नहीं होगी तब तक उनकी भागीदारी कैसे तय होगी? पीडीए-पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की एकता के आगे एनडीए मुकाबला नहीं कर सकता। समाजवादियों के आगे भाजपाई नहीं टिक पाएंगे। व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता के कब्जाधारियों को हटाया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^