सामाजिक न्याय के सपने को मोदी ने किया साकार: योगी
02-Jul-2023 05:50 PM 8576
लखनऊ 02 जुलाई, (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक न्याय के नारों को जमीन पर उतारा है। उनका नारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास सामाजिक न्याय का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। देश में चल रही एनडीए सरकार की लोकल्याणकारी योजनाएं सामाजिक न्याय की मिसाल हैं। अपना दल संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 74वीं जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'जन-स्वाभिमान दिवस' के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि डॉ. पटेल का पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित था। सामाजिक न्याय के जिन सपनों के लिए डॉ. पटेल ने संघर्ष किया था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत नौ वर्षों में उन्हें साकार किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^