भारत 2047 तक नेतृत्व करने के लिए तैयार: बोम्मई
21-Dec-2024 07:17 PM 3750
बेंगलुरु, 21 दिसंबर (संवाददाता) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है, जो प्रगति करना चाहते हैं उनके लिए अपार अवसर प्रदान करता है और 2047 तक देश सभी क्षेत्रों में वैश्विक नेता के रूप में उभरेगा। आईटीसी गार्डेनिया में आयोजित कॉर्पोरेट गवर्नेंस में आईसीएसआई उत्कृष्टता राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए श्री बोम्मई ने पिछले दशक में भारत प्राप्त किए गए महत्वपूर्ण परिवर्तन पर प्रकाश ड़ाला। उन्होंने कहा कि अतीत की चुनौतियों और उम्मीदों ने अब देश की उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त किया है। सब कुछ परिणाम में बदल रहा है। अब कोई चमत्कार नहीं हो रहा है। यह देश एक या दो उद्यमियों द्वारा नहीं चलाया जाता है, बल्कि अच्छी उद्यमशीलता की संस्कृति से चलाया जाता है। उन्होंने कंपनी सचिवों की भूमिका पर किताबें भी जारी कीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^