भारत का सर्वसमावेशी दर्शन ही विश्व की रक्षा करने में समर्थ : डॉ. जोशी
27-Oct-2023 06:45 PM 5986
नयी दिल्ली , 27 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मविभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने मौजूदा विश्व को ‘अत्यंत खतरनाक एवं विनाशकारी टकराव’ के मुहाने पर खड़ा बताया है और कहा है कि वैश्विक समुदाय के लिए सर्वसमावेशी दर्शन देने वाले भारतीय जीवन मूल्य ही मानवता की रक्षा में समर्थ हैं। डॉ. जोशी ने गुरुवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह मनमोहन वैद्य की अंग्रेज़ी में लिखित पुस्तक “ वी एंड दि वर्ल्ड अराउंड” के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के प्रख्यात संत शिरोमणि जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने और संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय ने किया। श्री मनमोहन वैद्य ने पुस्तक की विषयवस्तु पर प्रकाश डाला और प्रकाशक वाणी प्रकाशन के मुखिया अरुण माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^