भारत-चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ना वाला पुल क्षतिग्रस्त
16-Jul-2023 07:15 PM 8018
चमोली 16 जुलाई (संवाददाता) भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर गिर्थी नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे सेना और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की आवाजाही प्रभावित हो गई है। सीमा क्षेत्र होने के चलते इस पुल पर आम जनता का आवागमन नहीं होता है। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर मलारी से सुमना की तरफ आठ किमी आगे ग्रेफ कैंप के पास गिर्थी नदी पर सेना की आवाजाही के लिए पुल बना हुआ है। रविवार सुबह करीब आठ बजे गिर्थी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे पुल की एप्रोच रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुल के दोनों ओर से पानी बह रहा है। पुल का सपोर्ट सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हो गया है। यह क्षेत्र आबादी वाला नहीं है, जिससे इसपर आम जनता आवागमन नहीं करती है। सेना और बीआरओ की ओर से सीमा क्षेत्र में आवागमन के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^