भारतीय और विश्व इतिहास में 08 फरवरी की घटनाएं
08-Feb-2022 08:40 AM 4815
नयी दिल्ली 08 फरवरी (AGENCY) भारतीय और विश्व इतिहास में 08 फरवरी की घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1785: वर्ष 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा। 1872: भारत के वायसराय रहे लार्ड मेयो की अंडमान द्वीप में शेर अली नामक एक कैदी ने हत्या कर दी। 1897: भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म। 1905: हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से 10 हजार लोगों की मौत हुई। 1909: यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये। 1922 : अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने रोडियो का उपयोग शुरू किया। 1933 : टेक्सास में सबसे ठंडा तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। 1936 : जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। 1943: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिए जापान के लिये रवाना हुये। 1952 : महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी।1 963 : प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं पूर्व भारतीय कप्तान अजरुद्दीन का हैदराबाद में जन्म हुआ। 1971: दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया। 1971: महान लेखक और शिक्षाविद के एम मुंशी का बंबई (अब मुंबई) में निधन। 1978 : अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही को पहली बार रेडियो पर प्रसारित किया गया। 1979: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1986….दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई। 1992 : यूलिसिस अंतरिक्षयान बृहस्पति ग्रह के निकट से गुजरा। 1994: क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया। 2002: अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू। 2005: इजरायल और फिलीस्तीन के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी। 2007 : भूटान नरेश अपनी पहली भारतीय यात्रा पर आए। 2008 : उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला। 2009 : श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ के नीचे दब गये। जिसमें 11 सैनिकों के शव निकाले गए। 2013 : इराक में बम विस्फोट में 29 लोगों की मारे गए और 69 घायल हुए। 2014 : सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^