भारतीय और विश्व इतिहास में 09 फरवरी की घटनाएं इस प्रकार हैं
09-Feb-2022 08:33 AM 5513
नयी दिल्ली 09 फरवरी (AGENCY) भारतीय और विश्व इतिहास में 09 फरवरी की घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1760: मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे क निधन 1824: उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया 1922: भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का जन्म 1931: भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया 1950: न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ सर अब्दुल कादिर का निधन 1951: स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरू किया गया 1968: भारतीय फ़िल्म अभिनेता राहुल रॉय का जन्म 1971: अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्‍वी पर लौटा 1975: रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा 1993: भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी परिमार्जन नेगी का जन्म 2001: शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित 2002: अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण 2007: पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया 2008: विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात बाबा आम्टे का निधन 2009: सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया 2010: भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई 2010ः हैती में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 2.30 लाख होने की आधिकारिक घोषणा की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^