भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
01-Mar-2025 10:56 AM 3180
नयी दिल्ली, 01 मार्च (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1640: ब्रिटेन को मद्रास में व्यापार केंद्र बनाने की इजाजत मिली। 1775: ब्रिटेन और नाना फड़नवीस के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर। 1872: पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क को 1978 में युनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा मिला। 1919: महात्मा गांधी ने रॉलट ऐक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की। 1923: ग्रीक ने ग्रेगोरीयन कैलेंडर अपनाया 1944: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म। 1951: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार का जन्‍म। 1953: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन का जन्म। 1954: अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। 1962: पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने नया संविधान अंगीकार करने का ऐलान किया। 1968: भारतीय क्रिकेटर सलील अंकोला का जन्म। 1969: पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली और कलकत्ता (अब कोलकाता) के बीच चलाई गई। 1973: फिलिस्तीन के सशस्त्र समूह ब्लैक सेप्टेंबर ने खारतूम में सऊदी अरब के दूतावास पर कब्जा किया और वहां मौजूद राजनयिकों को बंधक बना लिया। 1983: भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का जन्‍म। 1994: फिल्म निदेशक और निर्माता मनमोहन देसाई का निधन। 1994: कनाडा के सिंगर जस्टिन बीबर का जन्म। 1998: नौवीं पंचवर्षीय योजना का मसौदा जारी किया गया। 2003: पाकिस्तान में अल कायदा का शीर्ष सदस्य खालिद शेख मोहम्मद गिरफ्तार, जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी। 2004: रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ्रेदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 2007: अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के पहले बिशप बने। 2008: देश के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई ने न्यूयॉर्क में अपनी ब्रांच खोली। 2010: फ्रांस और स्पेन के पश्चिमी तट पर आए तूफान और बारिश से 22 लोगों की मौत। 2011: चीन के जियानासू प्रांत में 700 वर्ष पूरानी ममी का मकबरा मिला। 2013: मलेशिया सरकार और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 14 लोगों की मौत। 2014: चीन के कुनमिंग स्टेशन में सशस्त्र हमलावरों ने 29 लोगों की हत्या की। 2019 भारतीय वायुसेना के जांबाज अधिकारी अभिनंदन पाकिस्तान से लौटे, उन्होंने एफ-16 फाइटर प्लेन मार गिराया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^