भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
02-Mar-2025 09:18 AM 2334
नयी दिल्ली,02 मार्च (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1498: पुर्तगाल का यात्री वास्को डी गामा और उसका बेड़ा भारत की तरफ अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजाम्बीक द्वीप पहुंचा। 1776: अमेरिकियों ने बोस्टन में ब्रिटिश सैनिकों पर गोलीबारी करनी शुरू की। 1807: अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी। दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह अहम कदम था। 1835: फर्डिनेंड ऑस्ट्रिया का सम्राट बना। 1852: पहले अमेरिकी प्रायोगिक भाप फायर इंजन का परीक्षण। 1901: दुनिया की पहली वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली। 1919: अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवाद की पहली बैठक मास्को में। 1930: भीमराव आम्बेडकर द्वारा अछूतों के मन्दिर प्रवेश के लिए चलाया गया सत्याग्रह नासिक के कालाराम मन्दिर से शुरू। 1931: सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव का जन्म, जिन्हें सुधारों की शुरूआत के लिए जाना जाता है। 1939: इतालवी कार्डिनल यूजेनियो पैसेली को पोप चुना गया। 1946: हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित। 1949: स्वतंत्रता सेनानी और देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू का लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से निधन। 1969: ब्रिटेन के सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड ने पहली सफल उड़ान भरी। बताया गया कि विमान को 2080 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ाया जा सकता है। 1970: रोडेशिया के प्रधानमंत्री इयान स्मिथ ने ब्रिटिश साम्राज्य के साथ अपना अंतिम संपर्क समाप्त करते हुए देश को गणराज्य घोषित किया। 1991: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित कुल 19 लोगों की मौत। 2004: इराक युद्ध के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की, 500 से अधिक घायल। 2009: चुनाव आयोग ने 5 चरणों में 15वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा की। 2014: रूसी संसद की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का निर्णय लिया। 2018: विश्व की अपनी प्रथम समुद्री यात्रा पर निकला भारतीय नौसेना का दूसरा समुद्री पोत आई एन एस वी तरिणी दक्षिण अफ्रीका के कैपटाउन बंदरगाह पहुंचा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^