भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
02-Jul-2025 12:23 PM 1703
नयी दिल्ली 02 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1897-भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का जन्म। 1908-बाल गंगाधर तिलक को ब्रिटिश सरकार ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया। 1941-मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक अदूर गोपालकृष्णन का जन्म। 1969-'महावीर चक्र' से सम्मानित वीर भारतीय सैनिक दिगेन्द्र सिंह का जन्म। 1972-भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद शिमला समझौता पर हस्ताक्षर हुए। 1979-भारतीय निशानेबाज़ आरती सिंह राव का जन्म। 1979-कोलकाता में विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ था। 1989-सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन। 1990-मक्का में तीर्थयात्रियों में भगदड़ से 1,400 लोग मरे 1992-रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत। 1996-हिन्दी फ़िल्म अभिनेता राज कुमार का निधन। 1999-कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न। 1999-परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का निधन। 2000-लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त। 2004-रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं। 2005-महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता। 2006-कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई। 2007-विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोणा की। 2008-न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ। 2013-मिस्र में तख्तापलट। 2015-भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें पूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का निधन। 2017-अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए। 2018-मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार कर लिया गया। 2019-उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन। 2020-प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर सरोज ख़ान का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^