भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
04-Jul-2025 03:51 PM 5574
नयी दिल्ली 04 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया। 1687: न्यूटन के प्रिंसिपिया को रॉयल सोसायटी ऑफ इंग्लैंड ने पब्लिश किया। इसमें लॉ ऑफ मोशन और गुरुत्वाकर्षण के बारे में जानकारी थी। 1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की। 1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए। 1935 : फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए। 1950 : नये कानून के तहत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति दी गयी। 1954 : बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया। 1959 : इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया। 1960 : मंगोलिया ने संविधान अपनाया। 1962 : अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ। 1968 : भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची। 1977 : जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया। 1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन की स्थापना की। 1996: लैब में बनी दुनिया की पहली भेड़ डॉली का जन्म हुआ। 2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^