भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
05-May-2023 10:20 AM 4701
नयी दिल्ली 05 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1479-सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म। 1821-फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का निधन। 1836-बेल्जियम में यूरोप की पहली रेल लाईन शुरू हुई। 1883-सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने। 1912-स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। तभी से ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह और समापन समारोह की परम्परा बनी। 1916-भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह का जन्म। 1919-पेरिस में रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना। 1926-पहली बार जर्मनी में आइन्सटीन की फिल्म बैटलशिप पोटेमकिन दिखाई गई। 1932-जापान और चीन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1936-इटली के सैनिकों ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पर कब्जा किया। 1937-परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का जन्म। 1944-महात्मा गांधी को जेल से रिहा किया गया। 1949-भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना। 1951-ब्रिटेन में वह पहला कम्प्यूटर प्रदर्शित किया गया था, जो खेलने के लिए बनाया गया था। 1954-हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म। 1961-कमांडर एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने। 1980-लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों से आज़ाद कराया गया था। 1984-फु दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने। 1988-एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण किया गया। 1999-रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने। 2003-भारत-बंगलादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू। 2005-आज ही के दिन ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। 2006-प्रसिद्ध फ़िल्म संगीतकार नौशाद अली का निधन। 2008-एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला। 2010-राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 1 प्रतिशत आरक्षण तत्काल और 4 प्रतिशत का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। 2017-भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^