भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
10-May-2024 09:51 AM 7578
नयी दिल्ली 10 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1503 : इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की। 1526 :पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया। 1534 : फ्रांसीसी नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउण्डलैंड पहुँचा। 1655 : ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया। 1774 : लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना। 1796 : नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को हराया। 1824 : लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया। 1857 : भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था। 1857 : दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई में ब्रिटिश सेना में काम करने वाले भारत माता के वीरों ने 50 अंग्रेज सिपाहियों को मार डाला था। 1916 : नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया। 1940 : जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया। 1945 :रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया। 1972 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1980 : लंदन में ईरानी दूतावास पर कब्जा ख्तम हुआ। 1981 : पहली बार बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) रात में क्रिकेट मैच खेला गया। 1993 : संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी। 1994 : दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी। 1995 : दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खान में लिफ्ट पर ट्रेन गिरने से 104 मजदूरों की मौत। 2003 : मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे। 2005 : लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत। 1987 : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। 2007 : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की। 2012 :सीरिया की राजधानी दमिश्क दो बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल। 2014 : दक्षिण अफ्रीका में आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत हुई ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^