भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
12-Aug-2024 09:30 AM 6443
नयी दिल्ली, 12 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1549: फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड के एंबलटीज पर कब्जा किया। 1665: अंग्रेजी बेड़े ने डच बेड़े को हराया। 1602: बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की हत्या हुई। 1765: इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत। 1831: नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौता पर हस्ताक्षर हुआ। 1833: अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना। 1908: हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया। 1914: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया। 1919: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म। 1920: पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई। 1953: यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंपसे 435 लोगों की मौत। 1960: नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया। 1971: सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़े। 1981: आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया। इसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई। 1992: अमेरिका, मैक्सिको एवं कनाडा में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) संपन्न हुआ। 2003: भारत और इजरायल के बीच अमेरिका द्वारा फाल्कन सौदे को मंजूरी दी गई। 2004: फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया। 2006: फ्रांस के एक सैन्य उपकरण और जापान के संचार उपग्रह को यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया। 2009: भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी. रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2012: 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ। 2013: भारत ने आईएनएस विक्रांत को लॉन्च किया। 2015: चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए बम धमाकों में 50 लोगों की मौत, 700 से अधिक लोग घायल हुए। 2018: नासा ने सूर्य की आउटर लेयर का अध्ययन करने के लिए पार्कर सोलर प्रोब लॉन्च किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^