भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
15-Aug-2024 08:03 AM 9483
नयी दिल्ली, 15 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1519: पनामा शहर की स्थापना हुयी। 1854: ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ। 1886: भारत के महान संत एवं विचारक गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन। 1947: भारत को अंग्रेज़ों की हुकूमत से आजादी मिली। 1947: पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 1947: रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना। 1975: बंगलादेश में सैनिक क्रांति। 1950: भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकंप के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गए। 1971: बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ। 1972: पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया। 1982: राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत 1990: जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफल प्रक्षेपण। 2004: लारा टेस्ट मैच में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। 2007: दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत। 2008: तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। 2021: अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ और यहां तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^