17-Aug-2025 01:33 PM
1494
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्म हैं:
1227 – मंगोल साम्राज्य के शासक चंगेज खान का निधन।
1700 - मराठा साम्राज्य के महान् सेनानायक बाजीराव प्रथम का जन्म।
1800 - लार्ड वेलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
1868 - फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
1891 - कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
1900 – पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म।
1920 - अमेरिका में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार मिला।
1936 - प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक गुलज़ार का जन्म।
1940 – पहली बार मौसम मानचित्र का टेलीविजन पर प्रसारण।
1949 - हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
1945 - सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में कामकाज शुरू की।
1945 – महान स्वतन्त्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का निधन।
1951 - पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना।
1959 – भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का जन्म।
1963 - अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
1982 - सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
1999 - तुर्की में भूकम्प से लगभग 45000 लोगों की मौत।
2000 - इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
2006 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
2007 - विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
2008 - उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
2012 - नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।
2013 – पश्चिम बंगाल में एक बस में बम विस्फोट में छह लोगों की मौत।
2018 - संयुक्त राष्ट्र संघ के सातवें महासचिव कोफ़ी अन्नान का निधन।...////...