भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं
18-Aug-2025 01:59 PM 5257
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 1600: अहमद नगर पर अकबर ने विजय प्राप्त की। 1666 - शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार। 1757- ईस्ट इंडिया कंपनी ने पहली बार एक रुपये का सिक्का ढाला। 1796 – ब्रिटेन के खिलाफ स्पेन और फ्रांस ने संधि की। 1907 – हिंदी के प्रसिद्ध निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म। 1909- बदरुद्दीन तैयब जी का निधन। वह प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता थे। 1918 - भारत के नवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का जन्म। 1919 - अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया। 1949 - भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी। 1964 - संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण। 1967 - सत्या नडेला का जन्म। वह विश्व की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ़्ट के सीईओ हैं। 1977 - सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया। 1978 - ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत। 1993 - उत्पल दत्त का निधन। वह हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता थे। 1998 - सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया। 1999 - भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की। 2000 - हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त। 2004 - वान डेन हुगेनबैंड ओलंपिक में सबसे तेज तैराक बने। 2005 - श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति। 2006 - इजरायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया। 2007 - अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया। 2009 - नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वेदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा पर रवाना हुये। 2009 - ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल। 2019 - भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का निधन। 2019 - भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^