भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
19-Aug-2025 12:42 PM 1156
नयी दिल्ली 19 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1828-राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ। 1897-रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की। 1917-प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का जन्म। 1921-केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई। 1944-भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म। 1946-इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति का जन्म। 1949-यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया। 1955-मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए। 1972-तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1979-तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया। 1986-भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव का जन्म। 1988-भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई। 1991-उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का निधन। 1994-सं.रा.अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा। 1995-पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत। 1998-लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता। 2001-स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता। 2002-फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मृत पाया गया। 2004-फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर। 2008-भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। 2011-भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का निधन। 2012-वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे। 2013-उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए। 2014-प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. आयंगर का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^