भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर निर्माण के लिए ‘ट्रस्ट’ का गठन किया जाएगा: नायडू
22-Mar-2025 12:03 AM 4002
तिरुमाला, 21 मार्च (संवाददाता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के कई गांवों में अभी भी भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर नहीं हैं, इन गांवों में मंदिरों के निर्माण के लिए धन जुटाने के वास्ते जल्द ही एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। श्री नायडू ने पत्नी, पुत्र और पोते और बहू के साथ पोते के जन्मदिन के अवसर पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, 'हम मंदिर निर्माण की योजना बना रहे हैं और ट्रस्ट का गठन केवल भगवान की सेवा के लिए किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से जुटाए गए धन को व्यवस्थित तरीके से खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अवैध रूप से भगवान वेंकटेश्वर की भूमि हड़पता है, तो ऐसी संपत्ति भगवान को वापस करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीटीडी के लिए काम करने वाले सभी लोग हिंदू होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य धर्मों से संबंधित लोगों को अन्यत्र अवसर प्रदान किए जाएंगे।अन्य धर्म के लोग ईसाई और मुस्लिम धार्मिक स्थलों के लिए काम नहीं करते हैं। श्री नायडू ने कहा कि सभी राज्यों की राजधानियों में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^