भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
03-Nov-2024 12:00 AM 1013

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवशनिवार को ग्वालियर में भगतसिंह नगर स्थित पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया के निवास पहुँचकर सामूहिक गोवर्धन पूजन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गौ-पूजा एवं गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया। राज्य सरकार ने इसी भाव के साथ गौ-संरक्षण औरसंवर्धन के काम को आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश में त्यौहार मनाने की संस्कृति है। इसमें गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा गौवंश का संरक्षण हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ज़रूरी है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि किसान भाई गौपालन के जरिए दुग्ध व्यवसाय से जुड़ें। सरकार की तरफ़ से उनको अनुदान भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्रीडॉ. यादव ने इस अवसर पर गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^