प्रकृति के महत्व एवं गाँव की संस्कृति को भगवान श्रीकृष्ण ने प्रतिष्ठित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
03-Nov-2024 12:00 AM 783

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है किभगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं व जीवन चरित्र के माध्यम से प्रकृति व गौवंश के महत्व एवं गाँव की संस्कृति को प्रतिष्ठित किया। उनके जीवन का हर पक्ष प्रेरणादायी है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें सीख मिलती है कि मनुष्य में हर प्रकार के कष्ट निवारण की क्षमता विद्यमान है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा समाज की भलाई के लिये रखे गए आदर्शों को सामने लाने के लिये सरकार ने गौ-पूजन एवं गोवर्धन पूजा करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को ग्वालियर की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में गोवर्धन पूजन एवं मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^