भगवान श्रीराम का व्यक्तित्व विराट और मर्यादाओं से परिपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13-Aug-2024 12:00 AM 526

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीराम के विराट व्यक्तित्व और उनके जीवन ने मर्यादाओं का पालन करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति: 2020 लागू की गई है। इसमें प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अध्यात्म एवं संस्कृति से जुड़े पाठ्यक्रमों का संचालन प्रारंभ किया गया है। उन्होंने दीदी मंदाकिनी को साधना के 25 वर्ष पूर्ण करने के लिए बधाई दी। उन्होंने भगवान श्रीराम के कृतित्व और व्यक्तित्व की व्याख्या की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तुलसी मानस प्रतिष्ठान एवं संस्कृति विभाग द्वारा मानस भवन में आयोजित पद्मभूषण युगतुलसी पंडित श्रीरामकिंकर उपाध्याय, राष्ट्रीय पुरस्कार-2024 अलंकरण समारोह को संबांधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शॉल, श्रीफल, सम्मान पट्टिका और दो लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान कर दीदी मंदाकिनी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने तुलसी मानस भारती पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामायण के हनुमान, सुग्रीव, माता कैकयी, राजा दशरथ सहित विभिन्न पात्रों से संबंधित प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि दीदी मंदाकिनी को सम्मानित करने से राज्य सरकार का मान बढ़ा है। मंदाकिनी दीदी ने अपने प्रवचनों से अलग पहचान बनाई है। मेरी ओर से उनको बहुत बहुत बधाई।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^