प्रदेश की लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित :मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13-Aug-2024 12:00 AM 651

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से अपील की कि "हर घर तिरंगा अभियान" में अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों का भाई होने पर वे गौरवान्वित महसूस करते हैं। अपनी इन सवा करोड़ बहनों के साथ सावन का पूरा माह रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक देश में बसे भारतवंशियों की हमेशा चिंता करते हैं और जरूरत पड़ने पर हर नागरिक की हरसंभव मदद करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भैंसदेही महाविद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजन सिंह कोरकू के नाम और मेंडा जलाशय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम भाऊ कोरकू के नाम पर करने की घोषणा भी की। साथ ही भैंसदेही में जनजातीय संस्कृति अध्ययन शाला प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने भीमपुर में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^