भजनलाल ने सूर्यकांता को दी श्रद्धांजलि
02-Oct-2024 11:55 PM 9582
जोधपुर, 02 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जोधपुर में पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री शर्मा ने श्रीमती व्यास के निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने जीजी के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती व्यास की समाज सेवा, राजनीति और जनकल्याण में दिए गए अमूल्य योगदान का स्मरण भी किया। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक अतुल भंसाली एवं अर्जुन लाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^