जिंक सिटी उदयपुर में छह अक्टूबर को होगी नितिन मुकेश संगीत शाम, विशेष सम्मान
04-Oct-2024 09:25 PM 3257
उदयपुर 04 अक्टूबर (संवाददाता) संगीत एवं कला के क्षेत्र में अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘‘सृजन द स्पार्क’’ के उदयपुर चैप्टर द्वारा जिंक सिटी में छह अक्टूबर को नितिन मुकेश की सुरमयी संगीत शाम का आयोजन किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों को बताया कि प्रख्यात गायक मुकेश के पुत्र नितिन मुकेश देश और विदेश में कई म्यूजिकल शो में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। दस वर्ष पूर्व स्थापित इस संस्था ने इस दौरान देश में 14 एवं विदेश में चार चैप्टर खोल कर भारतीय संगीत को देश विदेश में पंहुचा कर समय-समय पर संगीत के क्षेत्र में मुकाम हासिल कर चुके ख्यातनाम कलाकारों सहित स्थानीय कलाकारों को एक मंच देने का प्रयास किया है। संस्था के अध्यक्ष दिनेश कटारिया ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक एवं सृजन द स्पार्क के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थानी माटी से जुड़े रह कर देश-विदेश में इसकी खुशबू फैलाने वाले दो समाजसेवियों एवं व्यवसायियों इन्स्पीरा एन्टरटेनमेन्ट इंडिया लि.के चेयरमैन प्रकाश जैन को बिजनेस विजनरी अचीवमेन्ट के लिये एक्सीलेंस अवार्ड एवं पी.जी.फोइल लि. के सीएमडी पंकज पी.शाह को अमिर खुसरो बिजनेस आइकोनिक अवार्ड प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान की लोक गायिका सीमा मिश्रा को विशेष कला प्रेरक सम्मान,राजस्थान के ही प्रसिद्ध गजल गायक पद्मश्री अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन की जोड़ी को हिन्दुस्तान जिंक सृजन लाइफ टाइम अचीवमेन्ट अवार्ड एवं इसके अलावा गायक नितिन मुकेश को संस्था की ओर से लाइफ टाईम अचीवमेन्ट पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^