भारत के स्वाभिमान को प्रतिष्ठित करते हुए विक्रमादित्य की न्याय व्यवस्था का जन-जन में व्यापक प्रसार आवश्यक – मुख्यमंत्री डॉ.यादव
03-Mar-2024 12:00 AM 744

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत के स्वाभिमान को प्रतिष्ठित करते हुए विक्रमादित्य की न्याय व्यवस्था का जन-जन में व्यापक प्रसार आवश्यक है। विक्रमादित्य ने उत्कृष्ट न्याय, प्रशासन और जनकल्याण का जो उदाहरण स्थापित किया है, उसकी चर्चा देश-दुनिया के विभिन्न लोक अंचलों में होती है। उनसे जुड़े हुए लोक साहित्य और पुरातात्विक सामग्री के अध्ययन से शोध की नई दिशाएं उद्घाटित हो रही हैं। विक्रमोत्सव आज संपूर्ण दुनिया में विविधमुखी संकल्पनाओं के कारण अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाला उत्सव बन गया है। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव-2024 अंतर्गत विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा विक्रम “सम्राट विक्रमादित्य की न्याय व्यवस्था और बेतालभट्ट: लोकाख्यानों के आलोक” पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बातें कहीं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^