मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन आभार यात्रा में आज धार पहुंचे। घोड़ा चौपटी से जन आभार यात्रा आरंभ हुई। मुख्यमंत्री का यहाँ पहुंचने पर ढोल ढमाकों तथा पुष्प वर्षा के साथ लाड़ली लक्ष्मी बेटियों ने स्वागत किया। लाड़ली बहना हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। फूलों से सजे वाहन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जन आभार यात्रा में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए आमजनता के बीच पहुंचे।