भूपेश ने मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर उन्हें किया नमन
30-Jul-2023 09:01 PM 8181
रायपुर, 30 जुलाई(संवाददाता)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने आज यहां जयंती की पूर्व संध्या पर जारी बयान में कहा कि मुंशी प्रेमचंद एक संवेदनशील लेखक थे, जिन्होंने आम आदमी के दुःख दर्द और संवेदनाओं का जीवंत वर्णन अपने साहित्य में किया है। उनके साहित्य में आम आदमी के दुःख, दर्द, गरीबी, बेबसी और छोटी-छोटी खुशियों को करीब से महसूस किया जा सकता है। मुंशी प्रेमचंद जी ने सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, जमींदारी, सूदखोरी, गरीबी, उपनिवेशवाद पर अपनी लेखनी से तीखा प्रहार किया है। उन्होंने सरल, सहज और आम बोल-चाल की भाषा का उपयोग किया, जिससे उनका साहित्य जन-जन तक पहुंचा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^