भूपेश फिर पाटन से लड़ेंगे,रमन के खिलाफ गिरीश देवांगन होंगे उम्मीदवार
15-Oct-2023 07:22 PM 4605
रायपुर 15 अक्टूबर(संवाददाता)छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा आज घोषित 30 प्रत्याशियों की सूची में आठ विधायकों का टिकट काट दिया हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी परम्परागत पाटन सीट से फिर चुनाव लड़ेंगे जबकि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के खिलाफ राजनादगांव सीट पर गिरीश देवांगन पार्टी के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन जारी इस सूची में पहले चरण की 20 सीटों में 19 सीटो के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए है,जबकि एक मात्र सीट जगदलपुर पर उम्मीदवार घोषित नही किया गया है। पार्टी ने बस्तर से सांसद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को चित्रकोट सीट से उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत फिर अपनी परम्परागत सीट सक्ती से उम्मीदवार बनाए गए है। उप मुख्यमंत्री डी.एस.सिंहदेव फिर अपनी परम्परागत सीट अम्बिकापुर से चुनाव लड़ेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^