भूपेश सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सिर्फ भ्रष्टाचार किया - मंडाविया
27-Oct-2023 08:57 PM 2757
जांजगीर चापा 27 अक्टूबर(संवाददाता) स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के छत्तीसगढ़ के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच वर्षों में विकास के बदले भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं किया। श्री मंडाविया ने आज यहां एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया। किसानों का कोई भी कर्जा माफ नहीं किया। गंगा जल की कसम खाकर अपना वादा पूरा नहीं किया। विकास के बदले भ्रष्टाचार के अलावा यहां कुछ भी नहीं किया बल्कि उन्होने राज्य को गांधी परिवार का एटीएम बना दिया। इस सरकार ने आम लोगों को छला है। छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है, इस बार छलावे में नहीं आने वाली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^