मोदीराज में देश बिकने के कगार पर - भूपेश
27-Oct-2023 09:08 PM 7850
अंबिकापुर 27 अक्टूबर(संवाददाता)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी राज में देश बिकने के कगार पर हैं,अगर गलती से भी भाजपा की सरकार आयी तो प्रदेश के खदानों को अडानी को सौंप दिया जाएगा। श्री बघेल ने आज यहां एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से लेकर पूरे देश के सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ को बचाना है तो कांग्रेस का साथ दीजिए। उन्होने कहा कि फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी तो किसानों, भूमिहीन मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के सपने पूरे होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^