बिरला का पुनः लोकसभाध्यक्ष चुना जाना राजस्थान के लिए गौरव का क्षण- भजनलाल
26-Jun-2024 10:53 PM 9713
नई दिल्ली/जयपुर, 26 जून (वार्ता ) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर ओम बिरला को बधाई दी और कहा कि इनका पुनः लोकसभाध्यक्ष चुना जाना राजस्थान के लिए गौरव का क्षण है। श्री भजनलाल बुधवार को नई दिल्ली में श्री बिरला से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बिरला के विस्तृत संसदीय ज्ञान एवं कुशल कार्यप्रणाली का लाभ सदन के समस्त सम्मानित सदस्यों को पूर्व की भांति प्राप्त होगा। श्री बिरला का दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुना जाना राजस्थान के लिए गौरव का क्षण है। उनका यह कार्यकाल भी उल्लेखनीय उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा। श्री शर्मा ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल के विरूद्ध बुधवार को लोकसभा में आया प्रस्ताव स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा देश के नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए थे। लोकसभा में इस प्रस्ताव के जरिए दमन और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले सत्याग्रहियों के संघर्ष को सम्मान मिला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^