चैंपियंस ट्राफी: पाकिस्तान-अफ्रीका 1-1 की बराबरी पर,मलेशिया की जीत
04-Aug-2023 11:00 PM 8533
चेन्नई, 04 अगस्त (संवाददाता) एशियन चैंपियंस ट्राफी में शुक्रवार को यहां दक्षिण कोरिया और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। उधर एक अन्य मैच में मलेशिया ने चीन को 5-1 से रौंद कर लगातार दूसरी जीत हासिल की। मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में पाकिस्तान और गत चैंपियन दक्षिण कोरिया ने एक दूसरे के खिलाफ एक एक गोल किया। मैच के 35वें मिनट में अब्दुल शाहिद ने दक्षिण कोरिया की रक्षा पंक्ति को छकाते हुये शानदार गोल किया जिसके बाद कोरिया ने पाकिस्तान पर जवाबी हमले किये मगर सफल नहीं हुये। हाफ टाइम तक पाकिस्तान की टीम 1-0 से आगे थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^