विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
जापान ने भारत को बराबरी पर रोका
Zuber Ansari
India
04-Aug-2023 11:04 PM
7556
चेन्नई, 04 अगस्त (संवाददाता) करीब छह महीने पहले विश्वकप में भारत के हाथों 8-0 से मिली करारी हार को भुलाते हुये जापान ने शुक्रवार को यहां एशियन चैंपियंस ट्राफी में शुक्रवार को शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मेजबान टीम को 1-1 की बराबरी पर राेकने में सफलता हासिल की। इस मुकाबले के बाद भारत अब तक खेले गये दो मैचों में चार अंक अर्जित कर अंकतालिका में मलेशिया के बाद दूसरे स्थान पर है वहीं जापान ने एक अंक के साथ खाता खोल लिया है। जापान के केन नागायोशी ‘हीरो आफ द मैच’ घोषित किये गये जिन्होने भारत के खिलाफ एकमात्र गोल दागा। भारत ने पूरे मैच में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया जबकि दूसरी ओर जापान की रक्षा पंक्ति का प्रदर्शन लाजवाब रहा। भारत को मैच के दौरान कुल 14 पेनाल्टी कार्नर मिले जिसमें वह सिर्फ एक को गोल में तब्दील कर सका वहीं जापान ने मात्र अर्जित दो पेनाल्टी कार्नर में से एक को गोल में तब्दील कर लिया। अब रविवार को भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने अपनी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आये और उन्होने जापान की रक्षा पंक्ति को भी सराहा जिसने भारत के 13 पेनाल्टी कार्नर का भरपूर बचाव किया। मैच का पहला क्वार्टर गोल रहित रहा जबकि दूसरे क्वार्टर के अंतिम क्षणाें में जुगराज सिंह और विवेक सागर को ग्रीन कार्ड मिलने के कारण दो मिनट के लिये मैदान से बाहर बैठना पडा। इस मौके को भुनाते हुये जापान ने जबरदस्त हमला बोलते हुये एक पेनाल्टी कार्नर हासिल किया और नागायोशी ने उसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद भारत ने जापान पर कई हमले किये मगर रक्षापंक्ति ने उन्हे नाकाम कर दिया। इस बीच तीसरे क्वार्टर में भारत ने दसवां पेनाल्टी कार्नर हासिल किया और कप्तान हरमनप्रीत ने जापान के गोलकीपर योशीकावा को छकाते हुये गेंद गोल में डाल दी। इसके बाद भी भारत के हमले जारी रहे वहीं दूसरी ओर जापान के खिलाड़ी भारत के हमलों का बचाव करने में व्यस्त रहे। इस दौरान भारतीय कोच क्रेग फुलटन टीम के प्रदर्शन से असहज नजर आये। मैच के अंतिम क्षणों में नीलकंठ शर्मा जापान की रक्षा पंक्ति को भेदते हुये गोल की ओर बढे। उन्होने गोलकीपर को भी चकमा दे दिया था मगर योशीगावा दीवार बन कर सामने खडे हो गये और भारत की जीत की उम्मीद धराशायी हो गयी।...////...
«
"हम जानते हैं कि हमें मलेशिया के खिलाफ क्या करना है"
हाकी
खेल खिलाड़ी
»
चैंपियंस ट्राफी: पाकिस्तान-अफ्रीका 1-1 की बराबरी पर,मलेशिया की जीत
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
jaapaan-ne-bhaarat-ko-baraabaree-par-rokaa
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/jaapaan-ne-bhaarat-ko-baraabaree-par-rokaa
PAGETOP:
ERROR: