चन्द्रयान-3 से भारत जल्द ही चंद्रमा की सतह पर उतरकर अपना लोहा मनवायेगा: चन्द्रशेखर
17-Aug-2023 06:59 PM 5860
बेंगलुरु, 17 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत जल्द ही चंद्रमा की सतह का अवलोकन करेगा। श्री चन्द्रशेखर ने गुरुवार को यहां जी20 डीआईए शिखर सम्मेलन के मौके पर कहा, “मुझे आज बहुत खुशी हो रही है कि चंद्रयान-3 ने पृथक्करण चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही चंद्रमा की सतह को तलाशेंगे।” केंद्रीय मंत्री से जब चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर (विक्रम) और प्रोपल्शन मॉड्यूल दोनों के सफलतापूर्वक अलग होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अलगाव ने चंद्रयान-3 मिशन को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग मील के पत्थर के करीब तक पहुंचा दिया है। श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि चन्द्रयान-3 की यात्रा बेहद सुखद रही और जो हर भारतीय को गौरवान्वित करती है। भारत ने निश्चित रूप से दुनिया को दिखा दिया है कि इसरो और इसका पारिस्थितिकी तंत्र इस प्रकार की क्षमताओं के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में से एक है। चन्द्रयान-3 ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्षयान से सफलतापूर्वक उड़ान भरी थी, जो एक जटिल 40-दिवसीय मिशन के पहले चरण को चिह्नित करता है, जिसका उद्देश्य देश को उन देशों के एक विशिष्ट क्लब में शामिल होनेा है जो सफलतापूर्वक चंद्र सतह पर उतरे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^