झारखंड राज्य का मुखिया ही अगर फ्रॉड है तो कैसे होगा राज्य का भला :बाबूलाल मरांडी
17-Aug-2023 06:05 PM 2868
रांची, 17 अगस्त (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र से अपनी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में श्री मरांडी ने राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार ,बंगालादेशी घुसपैठियों संथाल परगना की बदलती डेमोग्राफी,खनिज संसाधनों , गरीबों के अनाज की लूट को उजागर किया। बरहेट की संकल्प सभा में बोलते हुए श्री मरांडी ने सोरेन परिवार द्वारा गरीबों आदिवासियों की जमीन लूट पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही फ्रॉड हो उससे राज्य के भलाई,भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उम्मीद भला कैसे की जा सकती है। श्री मरांडी ने कहा आदिवासी के नाम पर सोरेन परिवार ने नाम बदल बदल कर आदिवासियों की जमीन लूटी है। शिबू सोरेन को शिव सोरेन बना दिया,हेमंत सोरेन हेमंत कुमार सोरेन बन गए,दुर्गा सोरेन को दुर्गा प्रसाद सोरेन बना दिया और बसंत सोरेन बसंत कुमार सोरेन बन गए। कहा कि ऐसे फ्रॉड से राज्य का विकास कैसे होगा। उन्होंने कहा कि यह राज्य अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भाजपानीत एन डी ए सरकार की देन है। कहा कि अवसर आने पर कांग्रेस ,झामुमो राजद के लोगों ने झारखंड आंदोलन को बेचा और खरीदा है।कहा कि झारखंड राज्य का गठन एक विकसित झारखंड बनाने केलिए,आदिवासियों मूलवासियों के विकास केलिए बनाया गया था लेकिन आज सत्ता में बैठा सोरेन परिवार यहां के खुद अपनी तिजोरी भरने में लगा है। यह सरकार काम करने केलिए नही केवल कमाने केलिए बनी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^