चन्नी को अगला मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग
29-Jan-2022 08:41 PM 3648
जालंधर 29 जनवरी (AGENCY) पंजाब में जालंधर जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पंजाब में अगले मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की सिफारिश की। पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद पर गतिरोध के बीच, युवा कांग्रेस के नेताओं ने गांधी को लिखित एक पत्र में, आगामी चुनावों में चन्नी को पार्टी के अगले मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में लेने की अपील की। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने गुरूवार को जालंधर में वर्चुटल रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद पंजाब में सीएम चेहरा प्रकट करने की घोषणा की थी। जिला युवा कांग्रेस नेता अंगद दत्ता ने राज्य का नेतृत्व करने के लिए चन्नी को संभावित सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश करने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के कुछ ही महीनों में चन्नी ने राज्य के विकास के लिए विभिन्न नीतियां पेश की। उनके कार्यकाल के केवल 100 दिनों में, राज्य सरकार ने राज्य में नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के प्रयास दिखाए, लखीमपुर खीरी हिंसा पीड़ितों के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की, शैक्षणिक संस्थान स्थापित किए, खाद्यान्न की खरीद की। युवा कांग्रेस नेता ने कर्मचारी कल्याण, उद्योग को लाभ, कराधान का बोझ कम करने, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, जल आपूर्ति और स्वच्छता, राजस्व और पुनर्वास, और परिवहन के लिए चन्नी सरकार द्वारा किए गए उपायों का भी उल्लेख किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^