चरणजोत सिंह नंदा आईसीएआई के अध्यक्ष निर्वाचित
14-Feb-2025 11:16 PM 3237
नयी दिल्ली 14 फरवरी (संवाददाता) चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) चरणजोत सिंह नंदा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के अध्यक्ष चुने गए हैं। आईसीएआई के 26वें काउन्सिल ने 2025-26 कार्यकाल के लिए अपने नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया है। सीए चरणजोत सिंह नंदा को आईसीएआई का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, सीए प्रसन्ना कुमार डी उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए हैं। ये नियुक्तियां 12 फरवरी 2025 से प्रभावी हो चुकी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^