चौधरी ने संभाला किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार
26-Jul-2023 10:53 PM 8672
जयपुर 26 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने बुधवार को यहां अपना पदभार संभाल लिया। श्री चौधरी ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा एवं किसानी अंदाज में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने फूल माला पहनाकर उन्हें पदभार ग्रहण कराया। इससे पहले श्री चौधरी ट्रैक्टर रैली में स्वयं ट्रेक्टर चलाकर पार्टी कार्यालय पहुंचे। इससे पहले 22 गोदाम पुलिया से काफी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी का फूल मालाएं पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। ट्रैक्टर रैली के भाजपा कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया। हजारों कार्यकर्ताओं ने राजस्थानी कलाकारों ने अलगोजे पर बेहद शानदार प्रस्तुतियों ने सबका मनमोह लिया। पदभार संभालने के बाद भाजपा श्री जोशी, श्री चौधरी एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें आगामी चुनावों को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही सीकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव, उपाध्यक्ष खींवाराम चौधरी आदि मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^