चीन में भारी बारिश के मद्देनज़र येलो अलर्ट जारी
07-Sep-2023 12:39 PM 8399
बीजिंग, 07 सितंबर (संवाददाता) चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त करते हुए गुरुवार सुबह येलो अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक जियांग्शी, फ़ुज़ियान, गुआंग्डोंग, हुनान, गुआंग्शी, हैनान और ताइवान द्वीप के कुछ हिस्सों में तूफान और भारी बारिश होने के आसार है। केंद्र ने स्थानीय सरकारों को भारी बारिश से प्रभावित सड़क पर उचित यातायात नियंत्रण लागू करने और जलजमाव वाले खंडों पर यातायात का मार्गदर्शन करने के लिए भारी बारिश और यातायात प्रबंधन अधिकारियों को तैयार करने की सलाह दी है। मौसम के मद्देनज़र जोखिम वाले अंदर और बाहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को बंद करने और खतरनाक क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया है। केंद्र के अनुसार, शहरों, खेत और मछली तालाबों की जल निकासी व्यवस्था की जांच करने और जल निकासी उपाय करना भी जरूरी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^