ब्राजील में चक्रवात से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हुई
07-Sep-2023 11:44 AM 2090
ब्रासीलिया, 07 सितंबर (संवाददाता) ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत में आए चक्रवात से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। ब्राजील के समाचार पोर्टल जी1 ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रांत में चक्रवात सोमवार रात को आया। इस दौरान तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे शहर के कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए। बाढ़ के कारण लगभग तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करना पड़ा। चक्रवात से ब्राजील के 66 शहर और कस्बे प्रभावित हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^