तुर्किये में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई
07-Sep-2023 11:36 AM 3341
इंस्ताबुल, 07 सितंबर (संवाददाता) तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई हैं। स्थानीय मीडिया द्वारा गुरुवार को यह जानकारी दी गयी। एनटीवी ब्रॉडकास्टर के अनुसार, किर्कलारेली प्रांत के इग्नेडा शहर मंगलवार सुबह से जारी भारी बरसात के कारण अचानक आई बाढ़ में पांच लोगों की मौत हो गयी और करीब 31 लोग घायल हो गए। मृतकों में से दो लोग इस्तांबुल के है। बुधवार को एक और लापता व्यक्ति की मौत सूचना मिलने से मृतकों की संख्या बढ़ गयी है। खोज और बचाव अभियान में 300 से अधिक कर्मी जुटे हैं। आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि यहां कैंपसाइट में दो घंटे के भीतर घनघोर बारिश होने से अचानक आई बाढ़ में बंगले क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा, “जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में भारी वर्षा हो रही है। हमें अचानक भारी बारिश की चेतावनियों को ध्यान में रखना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^