छतरपुर जिले की सभी 6 विधानसभाओं में जीत हासिल करेगी भाजपा : प्रभात झा
20-Sep-2023 07:16 PM 7017
छतरपुर, 20 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने आज दावा किया कि भाजपा छतरपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों में जीत हासिल करेगी। श्री झा यहां जन आशीर्वाद यात्रा के सिलसिले में आए थे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि जिले में जब से यात्रा ने प्रवेश किया है, जगह-जगह लोग उत्साहपूर्वक स्वागत कर रहे हैं। सभाओं में लोगों को भीड़ उमड़ रही है, जिनमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं। इस उत्साह और समर्थन से स्पष्ट हो गया है कि जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर पार्टी जीत हासिल करने जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^