कमीशन वाली सरकार को उखाड़ फेंकें : अरुण यादव
20-Sep-2023 07:27 PM 9031
दमोह, 20 सितंबर (संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हर क्षेत्र में कमीशन खाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि पिछले 18 वर्षों के भाजपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त हो गया है और ऐसी सरकार को अब उखाड़ फेंकें। श्री यादव कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा के सिलसिले में यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा शासन का 18 वर्षों का कार्यकाल भ्रष्टाचार और अराजकता के माहौल वाला रहा है। हर क्षेत्र में 50 प्रतिशत कमीशन लेने वाली भाजपा की सरकार को अब जन आशीर्वाद नहीं बल्कि माफी यात्रा निकालनी चाहिए, क्योंकि इस सरकार ने जो प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है, वह किसी से छिपा नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^