दक्षिण कश्मीर में सड़क दुर्घटना में नौ पर्यटक घायल
20-Mar-2025 10:03 PM 3665
श्रीनगर, 20 मार्च (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में नौ पर्यटक घायल हो गए। अधिकारियाें ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना आज सुबह करीब 06:30 बजे उस समय हुई जब जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रहा एक यात्री टेम्पो निपोरा पावर ग्रिड स्टेशन के पास डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें नौ यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही, स्थानीय लोग और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग पहुंचाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^