द्रौपदी का राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
27-Sep-2023 01:29 PM 8909
इंदौर, 27 सितंबर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म का आज यहां विमानतल पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्रीमती मुर्मू विशेष विमान से यहां विमानतल पर पहुंची। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विमानतल पर राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। श्रीमती मुर्मू ने इसके बाद यहां ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर में आयोजित आइसेक अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^