30-Jul-2023 05:18 PM
4789
पटना , 30 जुलाई (संवाददाता) फिल्म निर्माता संजय कुमार यादव का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म प्यार भईल हिन्दुस्तान से देश भक्ति और पारिवारिक प्रेम कथा पर आधारित फिल्म है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी।
ब्लूम लोटस यूनिवर्सल प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। राजधानी पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन मे निर्माता संजय कुमार यादव ने बताया कि ‘प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ एक देश भक्ति और पारिवारिक प्रेम कथा पर आधारित एक खूबसूरत फिल्म है जिसका निर्माण हमने बिग स्केल पर किया है। हम फिल्म को रिलीज करने की सारी तैयारियां भी पूरी कर चुके हैं।
फिल्म के निर्देशक गोपाल पाठक ने बताया कि प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ एक देश भक्ति फिल्म है जो की हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के पृष्टभूमि पर आधारित फिल्म है। लेकिन यह दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सार्थक संदेश भी देगी। हमने फिल्म को बेहद खास तरीके से तैयार किया है। फिल्म के संवाद आपके दिल को छू लेंगे तो आप हमारी फिल्म के गानों पर झुमने को मजबूर हो जाएंगे एक्शन और इमोशन फिल्म की एडिशनल ब्यूटी है। जो दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। हमने एक परफैक्ट कमर्शियल सिनेमा बनाई है, कुछ दिनों में दर्शकों के बीच होगी।
गौरतलब है कि फिल्म प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ का गीत- संगीत मुन्ना दुबे का है। डीओपी महेंदर थापा हैं। अशोक महंत कोरियोग्राफर है। इस फिल्म में मुख्य रूप से विराज भट्ट, गुंजन पंत, प्राची सिंह, हेमंत बिरजे, बृजेश त्रिपाठी, गिरीश शर्मा, पवन कुमार, यशवंत कुमार, इंद्रमणि, राम कुमार भगत, ललित झा, सत्यनारायण शाह, बालकृष्ण शर्मा, कोमल झा, मसूरी लाल यादव नजर आने वाले हैं।...////...