प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम एक उत्सव है : रेखा आर्य
30-Jul-2023 05:44 PM 1604
कालाढुंगी/नैनीताल, 30 जुलाई (संवाददाता) उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के बिठौरिया में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 103वें संस्करण का आनंद लिया। कार्यक्रम के बाद श्रीमती आर्य ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक उत्सव है जिससे हर कोई कुछ न कुछ सीखकर अपने जीवन में आत्मसात कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बाबा अमरनाथ व काशी विश्वनाथ में पर्यटकों की बढ़ती संख्या, उत्तर प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 30 करोड़ पौधारोपण, देशभर में नवनिर्मित अमृत सरोवरों के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के साथ विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि यही नहीं प्रधानमंत्री ने अतिवृष्टि और उसके फलस्वरूप आयी आपदा का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि मन की बात को सुनकर हम सभी के भीतर आत्मविश्वास की नई ऊर्जा का संचार होता है। श्रीमती आर्य ने कहा कि मन की बात एक शिक्षाप्रद कार्यक्रम है। इतिहास में पहली बार हुआ है जब जनता द्वारा चुना हुआ एक प्रतिनिधि जो सबसे ऊंचे पद पर रहने के बावजूद जनता से सीधे तरीक़े से संवाद करता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन, लोकल फार वोकल और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक परिवर्तन की योजनाओं को सीधे जनता से जोड़ा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़ ,महामंत्री दीपक सनवाल ,शक्ति केंद्र संयोजक नंद किशोर बुडलाकोटी ,बूथ अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ,किसान मोर्चा अध्यक्ष अगन देवया ,महिला मोर्चा अध्यक्ष चंपा नेगी ,जिला महामंत्री नवीन भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^