देश के कई हिस्सों में छाया रहा कोहरा
08-Dec-2021 08:59 PM 8400
पुणे, 08 दिसंबर (AGENCY) दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, असम, मेघालय और त्रिपुरा में बुधवार को सुबह 08़ 30 सामान्य से मध्यम कोहरा छाया रहा। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य 5.1 डिग्री सेल्सियस या उसे ऊपर रहा। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अधिकांश स्थानों पर, उड़ीसा में कई जगहों पर,पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर, गुजरात, मराठवाड़ा, असम और मेघालय पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश स्थानों पर, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र में कई स्थानों पर,सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों में रात का तापमान सामान्य से 1़ 6 से 3़ 0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पश्चिमी राजस्थान के चुरू में सबसे कम 4़ 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बेंगलुरु हवाई अड्डा और कोलकाता (दमदम) में 200 मीटर, फुर्सतगंज, गया, खजुराहो, हाफलोंग और अगरतला में 500 मीटर की दृश्यता सुबह 08़ 30 बजे दर्ज की गयी। पिछले 24 घंटे के दौरान नागालैंड में अधिकतर स्थानों पर, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े । पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कुछ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^