देश की हर भाषा और बोली में समाहित हैं श्रीराम : खान
24-Dec-2023 10:22 PM 8169
अयोध्या, 24 दिसंबर (संवाददाता) केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार को ‘अयोध्या उत्सव’ में कहा कि राम हर क्षेत्र में हैं। देश की हर भाषा और बोली में समाहित हैं। श्री खान ने यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने राम को अपने-अपने तरह से और अन्य परिप्रेक्ष्य में देखने का प्रयास किया है। सबसे पहले आदि कवि वाल्मीकि ने उन्हें देखा अथवा महसूस किया। उनकी रामायण पूरे देश में विभिन्न रूपों में मौजूद है। हमने अपने बच्चों को राम के आदर्श से व्यक्तित्व निर्माण समझाया। मानवता के विकास का प्रयास किया। बच्चों में दिव्यता पैदा करने की कोशिश की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^